18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार आज, इन विधायकों को मंत्रिपद के लिए गया...

मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार आज, इन विधायकों को मंत्रिपद के लिए गया फोन

Published on

भोपाल

लंबे इंतजार के बाद सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार आज होगा। सीएम ने सोमवार सुबह राज्यपाल से मुलाकात की है। जिन नेताओं को मंत्री बनाया जाना है उनके पास फोन पहुंचने लगे हैं। कैबिनेट विस्तार में सीनियर नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया जाएगा। 25 से 30 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री – राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा पहले ही शपथ ले चुके हैं। राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।

मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि राज्यपाल नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे और बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में मंत्रिमंडल गठन करेगी और प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगी.

मध्य प्रदेश को आज यानी सोमवार को नई कैबिनेट मिलने वाली है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि सोमवार को दोपहर साढ़े 3 बजे मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. सीएम मोहन यादव ने रविवार शाम को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे होगा.’’

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन ने मंत्रिमंडल के नए सदस्यों की संख्या जैसी जानकारियां देने से इनकार कर दिया. मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में दो उप मुख्यमंत्री – राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा हैं. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है.

पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटें ही मिलीं. इसी के साथ मध्य प्रदेश में ये तय हो गया था कि बीजेपी ही सरकार बनाने वाली है. हालांकि फिर भी बीजेपी को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने में सप्ताह भर का समय लग गया. औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उनके अलावा राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी 13 दिसंबर को पद की शपथ ली थी, उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया.

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब 12 दिन बीतने पर बीजेपी ने नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी की है. यानी चुनावी नतीजे साफ होने के तीन सप्ताह बाद मध्य प्रदेश को नए मंत्री मिलने वाले हैं. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कई वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़वाया था. उनमें से नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर बनाया जा चुका है, ऐसे में बाकी नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है.

सभी गुटों को साधने की कोशिश
मंत्रिमंडल विस्तार में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से फाइनल हुए नामों में सिंधिया खेमे के चार से पांच विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि सिंधिया खेमे के उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जो शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में मंत्री थे। फिलहाल नए नामों पर चर्चा नहीं की गई है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...