26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: आधी रात को कांपने लगी धरती, हिलने लगे घरों के...

मध्य प्रदेश: आधी रात को कांपने लगी धरती, हिलने लगे घरों के पंखे-पलंग, भूंकप से हिला पूरा मध्य भारत

Published on

बेतूल

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी वजह से आधी रात हो इलाके में हड़कंप मच गया. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों में रखे बर्तन, पंखे और फर्नीचर हिलने लगे, जिसके बाद डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. खासकर इंदिरा गांधी वार्ड में कंपन का असर ज्यादा महसूस किया गया.

भूकंप का केंद्र मुलताई से कुछ किलोमीटर दूर जमीन के अंदर बताया जा रहा है. हालांकि, इस हल्की तीव्रता के भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ताजा जानकारी के अनुसार, भूकंप रात के 9 बजकर 30 मिनट पर आई थी. मुलताई के एक स्थानीय निवासी रमेश वर्मा ने बताया, ‘अचानक कंपन शुरू हुआ और घर के समान जैसे सोफा, फ्रिज और पलंग हिलने लगे. हम डर गए और तुरंत बाहर भागे.’

क्यों आया भूकंप
जूलॉजिकल स्टडी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह के अनुसार, बैतूल सेंट्रल इंडिया टेक्टोनिक जोन में आता है, जहां टेक्टोनिक डिस्टर्बेंस के कारण छोटे-मोटे भूकंप की संभावना रहती है. उन्होंने बताया कि बारिश के बाद बेसाल्टिक क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन अगर यह टेक्टोनिक एक्टिविटी का नतीजा है, तो भविष्य में बड़ी गतिविधि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

एक्शन में प्रशासन
प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि प्रशासनिक अमला भूगर्भ विशेषज्ञों की राय ले रहा है और जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी. फिलहाल, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय अधिकारियों को दें.

म्यांमार की यादें ताजा
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में 28 मार्च को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी. वैज्ञानिकों ने हिमालय क्षेत्र में भी बड़े भूकंप की चेतावनी दी है. बैतूल में पिछले साल सितंबर में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद से इलाके में भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से भूकंपरोधी उपाय अपनाने और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर
रात में भूकंप आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करनी शुरू कर दी. कई यूजरों ने भूकंप की जानकारी दी. हालांकि, किसी भी जानमाल की खबर आ रही.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...