11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभोपालमध्‍य प्रदेश : मोबाइल शोरूम में ऑफर, स्‍मार्टफोन के साथ 2 किलो...

मध्‍य प्रदेश : मोबाइल शोरूम में ऑफर, स्‍मार्टफोन के साथ 2 किलो टमाटर फ्री

Published on

अशोकनगर

मध्‍य प्रदेश में बढ़ रहे टमाटर के दाम के बाद अब शहर के मोबाइल शोरूम संचालक ने ग्राहकों के लिए ऐसा ऑफर निकाल दिया कि अब हर तरफ इस अनोखे ऑफर की चर्चा हो रही है। मोबाइल शोरूम संचालक ने एक स्मार्टफोन लेने पर 2 किलो टमाटर फ्री देने का ऑफर निकाला है। शहर में टमाटर के भाव 160 रुपए के पार पहुंच चुके हैं।

अनोखी ऑफर के हर जगह चर्चे
अशोकनगर के सब्‍जी बाजार में टमाटर 160 रुपए किलो के पार है। शहर के अभिषेक मोबाइल शॉप के युवा व्यवसाई अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आज के जमाने में मोबाइल शोरूम पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जाते हैं। ऐसे में कॉम्पिटिशन के जमाने में जब हमें यह जानकारी मिली कि टमाटर के दाम बढ़ गए हैं और सब्जी मंडी में टमाटर 160 रुपए किलो बिक रहे हैं तो हमने यह निर्णय लिया कि हम अपनी शोरूम पर एक स्मार्टफोन खरीदने पर 2 किलो टमाटर फ्री देंगे। जिसके प्रचार पसार के लिए दुकान के बाहर हमने बैनर भी लगवाए।

ऑफर में दिए 50 किलो टमाटर
शोरूम संचालक का कहना है कि जब से यह स्कीम उन्होंने लागू की है जब से ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है, इस दौरान कई लोग शौक से पूछते हुए आ रहे हैं कि वह टमाटर का ऑफर इसी दुकान पर चल रहा है, क्या तो वहीं प्रतिदिन 50 किलो से अधिक टमाटर वह अपने ग्राहकों को ऑफर में दे रहे है।

बारिश के कारण सब्जियों की आवक घटी तो बड़े दाम
सब्जी विक्रेता गोलू डाबर ने बताया कि बारिश के के दिनों में सब्जियां खराब हो गई है ऐसे में सब्जी की आवक भी बाहर से घट गई हैं, जिसके कारण जो भी समस्या आ रही हैं दाम बढ़ गए हैं। मंडी में टमाटर 160 रुपए, अदरक 300रुपए, मिर्ची 100 रुपए, भिंडी, लौकी, वैगन 50- 60 रुपए किलो बिक रहे हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this