19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : पुरानी रंजिश, चाकूबाजी और... एक परिवार के तीन लोगों...

मध्य प्रदेश : पुरानी रंजिश, चाकूबाजी और… एक परिवार के तीन लोगों पर हमला, बाहर निकल आई शख्स की आंत

Published on

नर्मदापुरम,

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक ही परिवार के तीन लोगों पर गांव के ही आधा दर्जन लोगों चाकू से हमला कर दिया. हमले में तीन लोग घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

मामला देहात थाना के गांव पलाशडोह का है. घायल गौरव गढ़वाल का गांव में ही रहने वाले एक अन्य परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के समय देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया था. मगर, किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश में रविवार को आरोपियों ने गौरव गढ़वाल, मां और चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

मामले में एसडीओपी ने कही ये बात
एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि ग्राम पलाशडोह में दो गुटों के बीच हाथापाई हुई है. तत्काल परिजन कुछ लोगों को लेकर नर्मदा अपना अस्पताल आए थे. इसके बाद हमारे पास सूचना आई, तो तत्काल पुलिस अस्पताल पहुंच कर देखा करीब तीन लोग घायल हैं. इसमें विकास, गौरव और एक महिला है. करीब 6 लोगों के नाम उन्होंने बताए हैं. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

समझौते को लेकर हुआ विवाद
जांच में अभी तक पता है कि दिवाली के पहले इन दोनों परिवारों के बीच कुछ कहासुनी को लेकर लड़ाई हुई थी. इसके बीच दोनों ही परिवारों के खिलाफ थाना देहात में काउंटर केस दर्ज किए गए थे. अभी कुछ समझौते को लेकर विवाद चल रहा था. इसको लेकर ही फिर से विवाद की स्थिति पैदा हो गई और दोनों परिवारों के बीच हाथापाई हो गई.

युवक के फेफड़े और पेट में गंभीर चोट
निजी अस्पताल के डॉक्टर विजेंद्र राजपूत ने बताया कि हमारे यहां तीन मरीज गंभीर अवस्था में आए हैं. इसमें जो सबसे गंभीर अवस्था में गौरव मेहरा हैं. उनको धारदार हथियार से चोट आई है. युवक के फेफड़े और पेट में गंभीर चोट होने के चलते आंत भी बाहर आ गई है. सिर में भी गंभीर चोट लगी है. पेशेंट को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है. वहीं एक अन्य घायल विकास को सर में चोट के कारण 20 से 25 टांके लगे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this