8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : जनसुनवाई बनी अखाड़ा: महिलाओं के बीच हुआ खूनखराबा, घायल...

मध्य प्रदेश : जनसुनवाई बनी अखाड़ा: महिलाओं के बीच हुआ खूनखराबा, घायल को एंबुलेंस से भेजना पड़ा अस्पताल

Published on

गुना,

मध्य प्रदेश के गुना में जनसुनवाई कक्ष अखाड़े में तब्दील हो गया है. सरकारी दफ्तर में फैली अव्यवस्था से नाराज आवेदकों के बीच आए दिन विवाद हो रहे हैं. जनसुनवाई के दौरान बुधवार को एक बार फिर विवाद हो गया. जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंची दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में बात खूनखराबे तक पहुंच गई. दरअसल, लाइन के आगे आने की होड़ लगी थी,इसी दौरान महिलाओं के बीच विवाद हो गया. सरोज राजपूत नाम की महिला ने ललिता बाई नाम की महिला के चेहरे पर हमला कर दिया.

हमले में ललिता बाई लहूलुहान हो गई. ललिता बाई ने बताया कि वो पीएम आवास के लिए जनसुनवाई में पहुंची थी. लेकिन एक महिला ने उसके साथ विवाद किया और घायल कर दिया.जनसुनवाई में पहुंची सरोज राजपूत ने बताया कि वो पिछले 6 महीने से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रही है. आज जब वो जनसुनवाई में पहुंची तो दूसरी महिला ने लाइन से आगे निकालकर विवाद शुरू कर दिया.

जनसुनवाई में उठापटक को लेकर कलेक्टर का कहना है कि आवेदकों की तादाद पहले से ज्यादा बढ़ गई है. आवास, भूमि विवाद, झगड़े को लेकर जनसुनवाई में आवेदन आते हैं. जल्द ही नए सिस्टम को लागू किया जाएगा.दरअसल, गुना में पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के पुत्र अमनबीर सिंह बैंस कलेक्टर बनाये गए हैं. लेकिन कलेक्टर अमनबीर सिंह द्वारा जनसुनवाई के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है, जिससे आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है. जनसुनवाई कक्ष के बाहर सैंकड़ों की तादाद में आवेदक इकट्ठा हो रहे हैं लेकिन बढ़ते हुए आवेदकों को संतुष्ट करने में प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...