17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : सागर में कोतवाली के पास युवक की नृशंस हत्या,...

मध्य प्रदेश : सागर में कोतवाली के पास युवक की नृशंस हत्या, महिलाओं ने पुलिस पर फेंकी चूड़ियां

Published on

सागर ,

मध्य प्रदेश के सागर में कोतवाली थाने से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज मर्डर के बाद क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने थाने के सामने अर्थी रखकर प्रदर्शन किया और महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस पर चूड़ियां फेंकी.प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की. क्षेत्रवासियों ने आरोपियों के मकान तोड़ने, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिए जाने की मांग की. जानकारी के मुताबिक वारदात 9 फरवरी शुक्रवार रात पौने दस बजे की है.

28 साल का अमित दुबे अपनी दो पहिया गाड़ी के साथ चकराघाट पर था. तभी तीन युवकों ने उस पर धारदार हत्यार से हमला कर दिया, जिसमें अमित घायल हो गया. घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाश मौके से भाग निकले. वहीं, घायल अमित को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वारदात के कारण का अभी तक नहीं चला पता
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या की वरादात को किस कारण से अंजाम दिया गया. पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मौका-ए-वारदात पर नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य थानों के बल ने पहुच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं. पुलिस की टीमों ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी. इसके बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कटर गैंग का मचा है आतंक
बता दें कि कोतवाली और मोती नगर थाना क्षेत्र में कटर गैंग का आतंक है. बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रही है. इसके चलते काफी नाराजगी देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों में यह चौथी घटना है. इसके पहले भी तीन कटरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

जानलेवा हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है. इस बार अमित दुबे पर कटर से हमला किया गया. इसके बाद नाराज महिलाओं ने थाने के सामने पुलिस पर चूड़ियां फेंकी और जमकर खरी खोटी सुनाई. मौके पर एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा, सीएसपी और कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...