15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालपैतृक गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, CM ने दिया गार्ड ऑफ...

पैतृक गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, CM ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, एक करोड़ की सम्मान राशि के लिए EC को भेजा प्रपोजल

Published on

छिंदवाड़ा

भारतीय वायु सेना के शहीद जवान विक्की पहाड़े के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग से स्वीकृति मांगी गई है। बता दें कि 4 मई को भारतीय वायु सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे। सम्मान राशि की मंजूरी के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है।

इससे पहले अमर शहीद जवान का पार्थिव शरीर एयरफोर्स के विशेष विमान से छिंदवाड़ा उनके पैतृक गांव लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वह शहीद विक्की पहाड़े के परिजनों से भी मिले।

जानकारी के लिए बता दें कि 4 मई शनिवार को, जम्मू कश्मीर के पुंछ में वायु सेवा के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। लगभग आधा घंटा, सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी होती रही। इस हमले में पांच वायु सेवा के जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इनमें छिंदवाड़ा निवासी कॉर्पोरल विक्की पहाड़े भी थे। उधमपुर के आर्मी अस्पताल में इन पांचों जवानों का इलाज चल रहा था, लेकिन देर रात कॉर्पोरल विक्की पहाड़े का निधन हो गया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...