8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालबावडिया कलाँ चौराहे से आशिमा मॉल मार्ग का विधायक ने किया निरीक्षण

बावडिया कलाँ चौराहे से आशिमा मॉल मार्ग का विधायक ने किया निरीक्षण

Published on

भोपाल

शनिवार को गोविन्दुपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने बाविडया कलॉ चौराहे से आशिमा माल तक मार्ग पर बनने वाले आरओबी का वीएस कोलसानी चौधरी आयुक्त नगर-निगम , क्षितिज शमा एसडीएम कोलार, कार्यपालन यंत्री राजधानी परियोजना,रवि शुक्ला एसडीएम सेतु निर्माण , तहसीलदार कोलार, एवं नगर-निगम के अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया । श्रीमती गौर ने राजस्व विभाग के अधिकारियो को सीमांकन हेतु निर्देश दिये ।

गौरतलब है कि शहर के भोपाल-होशंगाबाद मार्ग में आशिमा मॉल चौराहे पर प्रस्तावित मास्टर प्लान द्वारा निर्मित-प्रस्तावित 200 फीट चौड़े मार्ग में यह कार्य मप्र शासन के योजना मद के अंतर्गत स्वीकृत है और भोपाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के गोंविदपुरा विधानसभा क्षेत्र के मे स्थित है। प्रस्तावित रेलवे ओव्हर ब्रिज भोपाल- होशंगाबाद मार्ग पर स्थित आशिमा मॉल चौराहे से प्रारम्भ होकर अपोलो सेज चिकित्सालय तक प्रस्तावित मास्टर प्लान की सड़क पर निर्मित किया जायेगा। पुल की पहुँच मार्ग सहित कुल लम्बाई 1253.00 मी. तथा पुल एवं रिटर्न पोर्शन पर चौड़ाई 22.5 मी. (6 लेन) एवं पहुँच मार्ग पर चौड़ाई 16.00 मी. रखी गई है। वायडक्ट पोर्शन की कुल लम्बाई 7000.00 मी. एवं रिर्टन की लम्बाई 300.00 मी. तथा पहुॅच गई है एवं रेल्वे इम्बैंकमेन्ट की ऊंचाई लगभग 5.00 मी. होगी ।

अधिकारियों ने बताया कि कार्य का विस्तृत सर्वेक्षण एवं किये गये बोरिंग कार्य की गणना के आधार पर प्रस्तावित पुल के निर्माण हेतु पाइल फाउन्डेशन का चुनाव किया गया है। पाइल फाउन्डेशन एवं पुल की चौड़ाई 6 लेन मानते हुये इसकी लागत लगभग 120.00 करोड़ होने का अनुमान है। पुल का सामान्य संरचना मानचित्र स्वीकृति हेतु तैयार कर लिया गया है।

इस पुल के निर्माण से बावडियाकलां, मिसरोद, सलइया, राहित नगर, दानिश कुंज एवं कोलार रोड की कई घनी रिहायशी बस्तियों का भोपाल – होंशगाबाद मार्ग से सीधा सम्बन्ध हो जायेगा। इस पुल के निर्माण से बागसेवनिया थाने के सामने स्थित बाबूलाल गौर सेतु पर यातायात का दबाव अत्यन्त कम हो जायेगा एवं पीक आवर्स में बावडयि़ा ब्रिज पर लगने वाला जाम समाप्त हो जायेगा।

इस पुल के निर्माण से जहां एक और कोलार रोड एवं अन्य रिहायशी बस्ती में रहने वाले लोगों का आवागमन सुगम होगा वही दूसरी ओर वे अपने गंतव्य स्थान तक कम दूरी तय कर न्यूनतम समय में पहुंच सकेगें । निरीक्षण के समय जितेन्द्र शुक्ला, एमआइसी सदस्य, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शीला रामबाबू पाटीदार वार्ड 53 में पार्षद प्रताप वारे, मंण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र परिहार, विधायक प्रतिनिधि आरव्ही मालवीय, सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...