14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालविधायक ट्रॉफी-2026: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विधायक ट्रॉफी-2026: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Published on

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस ग्राउंड पर नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा आयोजित ‘विधायक ट्रॉफी 2026’ नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन नॉकआउट मुकाबलों का रोमांच चरम पर रहा। 1 जून से 9 जून तक चलने वाले इस भव्य आयोजन के दूसरे दिन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शहर की प्रमुख हस्तियां पहुंचीं, जिनमें महापौर मालती राय, स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय पाटीदार और पूर्व पार्षद बलवीर यादव ने शिरकत कर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

टूर्नामेंट में दर्शकों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतिदिन फ्री उपहार कूपन बांटे जा रहे हैं, जिसके तहत दूसरे दिन भी 21 दर्शकों को उपहार दिए गए। मीडिया प्रभारी राजकुमार बरूआ के अनुसार, दूसरे दिन कुल पांच नॉकआउट मैच खेले गए। टूर्नामेंट के सबसे कड़े मुकाबले में भोपाल पुलिस इलेवन ने गोल्डन फैंस क्लब को 72 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी; भोपाल पुलिस ने निर्धारित 8 ओवरों में 2 विकेट पर 143 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गोल्डन फैंस क्लब 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी। इस मैच के हीरो हिमांशु तिवारी रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर रनों की बारिश करते हुए मात्र 31 गेंदों में 11 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अन्य मुकाबलों में भी बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

 

पहले मैच में राहुल यादव इलेवन ने पांडा इलेवन (87/5) को 9 विकेट से हराया

राहुल यादव इलेवन ने महज 4.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 90 रन बना लिए, जिसमें ऑलराउंडर ‘चिंगारू’ ने 19 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 34 रन बनाने के साथ ही 1 विकेट भी झटका। दूसरे मैच में सीकेआरआई नेहरू क्लब ने क्रिकेट ब्लास्ट (62/8) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी; सीकेआरआई ने विवेक रैकवार की 12 गेंदों में नाबाद 35 रनों की तूफानी पारी के दम पर 4.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 67 रन बना लिए। तीसरे मैच में आर परी इलेवन ने वायरलेस टाइटन (49/9) के खिलाफ 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की; आर परी इलेवन ने महज 2.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 50 रन बनाकर मैच जीत लिया, जहां अरविंद अज्जू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 19 रन देकर 5 अहम विकेट चटकाए। वहीं, पांचवें व अंतिम मैच में आर. परी अरुण इलेवन ने मॉर्निंग क्रिकेट क्लब (65/6) को 7 विकेट से मात दी; टीम ने निखिल की 13 गेंदों में 37 रनों की आक्रामक मैच जिताऊ पारी की बदौलत 4.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 69 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

Latest articles

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटी आधुनिक सामग्री

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को...

More like this

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...