9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeभोपालमोनालिसा के परिवार की बढ़ी टेंशन, रेप केस में फिल्म डायरेक्टर सनोज...

मोनालिसा के परिवार की बढ़ी टेंशन, रेप केस में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी पर ताऊ का बड़ा बयान

Published on

खरगोन

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा की रेप केस में गिरफ्तारी हुई है। इस घटना से मोनालिसा का करियर अधर में दिखाई पड़ रहा है। इस मामले के बाद मोनालिसा के परिवार वालों की टेंशन बढ़ गई है।

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों ने मोनालिसा के महेश्वर स्थित घर जाकर उसके परिजनों से चर्चा की। मोनालिसा के ताऊ विजय भोंसले ने बताया कि उन्हें सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बारे में किसी ने बताया है, लेकिन इसके बारे में उन्हें ज्यादा नॉलेज नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में मिलने के बाद उसे फिल्म का ऑफर दिया और अब उसकी पढ़ाई लिखाई और ट्रेनिंग चल रही है।

अभी तक कोई परेशानी नहीं
उन्होंने बताया कि फिलहाल मोनालिसा इंदौर के पास एक किराए के फ्लैट में अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ रह रही है। अभी तक सनोज मिश्रा से उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह हमें तो अच्छे लगे। यदि कोई शिकायत हुई तो सरकार और मीडिया को सूचित करेंगे। उनका कहना था कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा के खिलाफ यदि कोई कार्रवाई हुई भी है तो वह उससे निपटेंगे- सुलझेंगे।

फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर रेप
बता दें कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने एक रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। सनोज मिश्रा की जमानत की अर्जी खारिज होने पर यह कार्रवाई हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया है।

वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी
एफआईआर के मुताबिक युवती की मुलाकात सनोज मिश्रा से टिकटोक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद 2021 में सनोज मिश्रा ने कथित तौर पर उसे रिसोर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। डायरेक्टर मिश्रा ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बनाये और विरोध करने पर सार्वजनिक करने की धमकी भी दी।

तीन बार जबरन गर्भपात करवाया
मिश्रा ने उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर मुंबई बुला लिया और वह सनोज के साथ रहने लगी थी। पीड़िता ने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया कि सरोज ने उसका तीन बार जबरन गर्भपात कराया और 2025 में उसे छोड़ दिया। बता दें कि हाल ही में नेटीज़न्स ने सोशल मीडिया पर मोनालिसा को सनोज मिश्रा से सतर्क रहने के लिए कहा था। इस पर मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें बेहद अच्छा इंसान बताया था।

मोनालिसा को फिल्म में दिया था काम
गौरतलब है कि प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को देखा था और उसके बाद उन्हें अपनी फिल्म ‘द मणिपुर डायरी’ में कास्ट किया था।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...