9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: शादी के एक दिन पहले दुल्हन के साथ प्रेमी ने किया...

MP: शादी के एक दिन पहले दुल्हन के साथ प्रेमी ने किया रेप, टूटी शादी, आरोपी अरेस्ट

Published on

रीवा,

मध्य प्रदेश के रीवा में शादी के 1 दिन पहले दुल्हन के साथ रेप की घटना सामने आई है. यहां दुल्हन के साथ उसके प्रेमी रहने युवक ने रेप कर दिया. इस मामले की शिकायत दुल्हन ने पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घटना के बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई.

जानकारी के अनुसार, यह मामला रीवा जिले के सागर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता कुछ काम से घर के बाहर निकली थी. उसी दौरान उसके परिचित अभिषेक से उसकी मुलाकात हुई. इसी बीच आरोपी अभिषेक ने युवती को अन्य स्थान पर ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दे दिया.इसके बाद युवती जब घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों को बताई और सागर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था. इसी बीच उसने इस घटना को अंजाम दे दिया. एक दिन बाद ही युवती की अन्य युवक से शादी होने वाली थी.इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. घटना के बाद युवती ने अपनी मर्जी से शादी तोड़ दी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...