18.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP: होटल के कमरे में रेप कर रहा था युवक, लोगों ने...

MP: होटल के कमरे में रेप कर रहा था युवक, लोगों ने पकड़ा तो हैवान ने वो किया कि दहल जाएंगे आप

Published on

सीहोर

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा था। युवक ने युवती को होटल के कमरे में बंद किया हुआ था और डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे वहां पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से युवक ने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामला एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर का है। सीहोर जिले के इंदौर-भोपाल हाईवे पर मेहतवाड़ा-जावर के बीच होटल में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती कर रहा था। वह जान की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसका पता चलने पर आसपास के लोग होटल पहुंच गए। उन्होंने होटल को चारों ओर से घेर लिया। युवक को जब इसका पता चला तो उसने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवती के पैर में गंभीर चोटें आ गईं, लेकिन युवक को लोगों ने भागने नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को बुला लिया और युवक को उसके हवाले कर दिया।

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक इसके पहले भी उसके साथ गलत हरकत कर चुका है। चार-पांच महीने पहले उसने युवती के घर में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।शनिवार को युवक ने युवती को होटल बुलाया। युवती ने इनकार किया तो युवक उसे परिवार को बता देने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक सोहेल के खिलाफ धारा 307, 376, 376(2 एन) 506 आईपीसी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this