7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeभोपालMP: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने हमास से की कांग्रेस की तुलना

MP: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने हमास से की कांग्रेस की तुलना

Published on

सतना ,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी पार्टियों में घमासान मचा हुआ है. नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. एक-दूसरे पर हमले के बीच कई बार मर्यादाएं भी लांघने में गुरेज नहीं करते हैं. इसी क्रम में बीजेपी सांसद ने कांग्रेस की तुलना हमास से कर दी है. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

दरअसल, पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस मतलब हमास. कांग्रेस मतलब आतंकवादियों का पैरोकार. कांग्रेस मतलब सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश. जनता अब हमास (कांग्रेस) की सरकार नहीं चाहती.

कांग्रेस आतंकवादियों को सपोर्ट कर रही- मनोज तिवारी
बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि हम जहां लाडली का ख्याल रखते हैं, कांग्रेस को केवल लाडले का ख्याल रहता है. कांग्रेस ने तो सनातन को नष्ट करने के लिए गठबंधन बनाया है. कांग्रेस आतंकवादियों को सपोर्ट कर रही है. इनके हमास कई जगह अपनी जड़ें जमा रहे हैं.

17 नवंबर को मध्य प्रदेश में होगी वोटिंग
बता दें कि मध्य प्रदेश में 2018 की ही तरह एक फेज में वोट डाले जाएंगे. प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. सूबे की सत्ता पर अगले पांच साल तक किसका राज होगा? इसके लिए 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपना फैसला 17 नवंबर को ईवीएम में कैद करेंगे.

चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के कुल 5.6 करोड़ मतदाताओं में 2.88 करोड़ पुरुष और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं. इनमें ऐसे मतदाताओं की तादाद 22.36 लाख है जो पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...