12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालएमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल होंगे जारी, 4 बजे के बाद...

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल होंगे जारी, 4 बजे के बाद यहां मिलेगा लिंक

Published on

नई दिल्ली,

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने का इंतजार अब बस कुछ ही घंटों का रह गया है. 24 से अधिक स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने दोनों कक्षाओं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड रिजल्ट जारी करने तारीख और समय की घोषणा कर दी है.

कल आएगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड कल यानी 24 अप्रैल को 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. मिली जानकारी के अनुसार, परिणाम शाम 4 बजे घोषित कर दिए जाएंगे. इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट – mpbse.nic.in और aajtak.in पर देख सकेंगे.

यहां रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in पर जाए.
स्टेप 2: होमपेज पर, ‘MPBSE Class 10th Inter OR 12th Inter Result 2024’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: कंप्यूटर स्क्रीन पर लॉगइन पेज खुल जाएगा, यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.

फरवरी-मार्च में हुई थी बोर्ड परीक्षाएं
एमपीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं. इन परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था.

पिछले साल 25 मई 2023 को घोषित हुए थे नतीजे
पिछले साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम 1 फरवरी से 27 मार्च के बीच आयोजित परीक्षाओं के लिए 25 मई को घोषित किया गया था. वहीं बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम 13 फरवरी से 17 जुलाई के बीच आयोजित परीक्षाओं के लिए 25 मई को ही घोषित किया गया था. इस साल भी दोनों परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित होने वाले हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...