13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeभोपालMP : जिनके थोड़े से वोट, उन्हें कांग्रेस ने दिए 9 टिकट;...

MP : जिनके थोड़े से वोट, उन्हें कांग्रेस ने दिए 9 टिकट; BJP के बेस को नुकसान पहुंचाना है मकसद

Published on

भोपाल

पहली बार कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिंधी समुदाय से तीन और जैन समाज से छह उम्मीदवार उतारे हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को मैदान में उतारना पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

जैन और सिंधी दोनों न केवल भाजपा के पारंपरिक वोटबैंक हैं, बल्कि वे प्रमुख फाइनेंसर भी हैं। कांग्रेस पार्टी के जैन उम्मीदवार सागर से निधि जैन, मुरवाहा से मिथलेश जैन, महिदपुर से दिनेश जैन, मंदसौर से विपिन जैन, बासौदा से निशंक जैन और गरोठ से सुभाष सोजतिया हैं। वहीं सिंधी समुदाय से कांग्रेस ने हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी, इंदौर-4 से राजा मंधवानी और सिवनी से आनंद पंजवानी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सिंधी और जैन उम्मीदवारों को बड़ा प्रतिनिधित्व देकर पार्टी न केवल इन 9 निर्वाचन क्षेत्रों में बल्कि कई अन्य सीटों पर भी इन समुदायों के वोट लुभा सकती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य के कम से कम 70% विधानसभा क्षेत्रों में इन समुदायों का वोट है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, “जहां भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है, खासकर उन सीटों पर जहां 500 से 1500 वोटों का मामूली अंतर है, वहां 1% वोटों का स्विंग हमें जीत दिला सकता है।”

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने तर्क देते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी सभी समुदायों को अच्छा प्रतिनिधित्व देना चाहती है। जहां भी जीतने योग्य उम्मीदवार और बड़ा वोटबैंक होगा, हम अल्पसंख्यक समुदायों को टिकट देने से नहीं हिचकिचाएंगे। भाजपा के विपरीत हम किसी समुदाय को प्रतिनिधित्व दिए बिना उनका वोट नहीं लेते हैं।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा जैन और सिंधी समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट देने से यह संदेश जाता है कि जहां भाजपा वोट लेगी और धोखा देगी, वहीं कांग्रेस टिकट वितरण में भी न्याय करेगी। वहीं कांग्रेस के कदम पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी ने कहा, ”भाजपा हर समुदाय को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और उसकी सरकारें देश के विकास के लिए हैं। हम कभी भी जाति, पंथ और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं। हम एक भारत में विश्वास करते हैं।”

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...