15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeभोपालMP: चेहरे पर पानी फेंकने को लेकर विवाद, चाकू से गोदकर युवक...

MP: चेहरे पर पानी फेंकने को लेकर विवाद, चाकू से गोदकर युवक को उतार दिया मौत के घाट

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में चेहरे पर पानी फेंकने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. दरअसल चंदन नगर थाना क्षेत्र में चेहरे पर पानी फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और अन्य जानकारियां भी जुटाई गई है. इसमें कुछ अज्ञात आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक टाटपट्टी बाखल में रहने वाला टोनी उर्फ इमरान अपने दोस्तों के साथ कहीं से आ रहा था. यहां पर चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवक से उसने पानी मांगा. पानी ना देते हुए आरोपी वसीम उर्फ नत्थू ने पानी इमरान के मुंह पर फेंक दिया.

इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद इमरान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि मृतक युवक का किसी महिला से अवैध संबंध भी था जिसको लेकर यह हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

वहीं घटना को लेकर एसीपी बीपीएस परिहार ने कहा, ‘एक युवक की हत्या हुई है. अभी जो कारण सामने आया है वो पानी मांगने और इसके बाद उसको चेहरे पर डालने को लेकर है.’ उन्होंने कहा, ‘मृतक के अवैध संबंध की बात भी सामने आई है.’

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...