17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: हरदा के लोगों के लिए मुसीबत बना पटाखा फैक्ट्री का मलबा,...

MP: हरदा के लोगों के लिए मुसीबत बना पटाखा फैक्ट्री का मलबा, हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के हरदा में विस्फोट और आग से प्रभावित पटाखा फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लगभग 100 लोगों ने शनिवार को एक घंटे के लिए सड़क पर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की गई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की गई कि तुरंत इलाके से मलबे को हटाया जाए.

मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट और उसके बाद आग लगने से अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है और 200 से अधिक घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने रसायन युक्त मलबे के कारण क्षेत्र में अत्यधिक दुर्गंध की शिकायत की. उन्होंने यह भी मांग की कि न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी राजेश अग्रवाल की हरदा शहर के बाहरी इलाके में सील की गई दो और पटाखा फैक्ट्रियों को स्थायी रूप से बंद किया जाए.

स्थानीय लोगों ने मांग की कि शहर के मध्य में सब्जी बाजार के पास स्थित आरोपी के घर को कुर्क किया जाए और उसके बेसमेंट पर उसके द्वारा चलाई जा रही पटाखा दुकान को तोड़ा जाए. प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय से सिर्फ 2 किमी दूर, हरदा नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 में मगदी रोड पर इकाई के पास अपना धरना समाप्त कर दिया. लोगों को एसडीएम सी पार्थे ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें तीन दिनों में पूरी कर दी जाएंगी.

मानवाधिकार आयोग ने सरकार को भेजा नोटिस
नेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल ने राज्य सरकार को नोटिस भेजा है. राज्य के पुलिस प्रमुख को भी नोटिस जारी किया गया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बयान में कहा, “कथित तौर पर, एक वायरल वीडियो में पीड़ितों के शव सड़कों और खेतों में बिखरे हुए दिखाई दिए थे.” एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भोपाल के एक अस्पताल में आठ वर्षीय लड़के की मौत के बाद विस्फोट में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई. मंगलवार धमाके में पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह तबाह हो गया था. इस हादसे में कमोबेश 200 लोग घायल हुए थे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...