8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeभोपालMP: दमोह की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों की मौत...

MP: दमोह की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों की मौत और 8 घायल

Published on

दमोह ,

दमोह जिला मुख्यालय पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. बीच बस्ती में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी. जानकारी के मुताबिक, पटाखे बनाते वक्त विस्फोट हुआ है. विस्फोट में 4 लोगों की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

विस्फोट से तहस नहस हुआ मकान.सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल सहित एसपी सुनील कुमार तिवारी के अलावा पुलिस बल, प्रशासन, नगर पालिका का अमला मौजूद है. फैक्ट्री संचालक का नाम छुट्टन असाटी बताया जा रहा है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी करके दुख जताया है. CM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, दमोह की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हृदयविदारक है. परमपिता परमात्मा से इस दुर्घटना में असमय प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. जिला प्रशासन से घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था एवं मृतकों व घायलों के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात की है. दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...