12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeभोपालMP: सौतेली बेटी के साथ गंदी हरकत करता था पिता, लड़की ने...

MP: सौतेली बेटी के साथ गंदी हरकत करता था पिता, लड़की ने वीडियो कर दिया वायरल

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पिता द्वारा अपनी सौतेली बेटी से अश्लील हरकत और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है जहां एक बड़ा ड्रग तस्कर अपनी बेटी के साथ गंदी हरकत और मारपीट करता था. बेटी को प्रताड़ित किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता ने खुद वीडियो जारी कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी थी. लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने सौतेले पिता हेमंत जैन पर गंभीर आरोप लगाए थे. आरोपी इंदौर शहर का सबसे बड़ा ड्रग तस्कर माना जाता है.

उसकी सौतेली बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो (पिता) आए दिन अलग-अलग तरह से प्रताड़ित करते हैं. पीड़िता ने बातया कि हेमंत जैन एक दिन सुबह-सुबह घर पहुंचे और मेरे साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी.

पीड़ित ने लसूड़िया पुलिस को लेकर भी शिकायत की कि पुलिस ने पूरे मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की और इसी के चलते पीड़िता को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करना पड़ा.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित है लेकिन उसके बाद भी लगातार परिवार के साथ मारपीट की गई है.

पीड़ित लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर के डीसीपी ने कहा, ‘युवती का वीडियो वायरल हुआ था, उसने शिकायत की कि उसके सौतेले पिता उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं हमने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.’

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this