8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
HomeभोपालMP: सीधी में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 4...

MP: सीधी में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, घरों में पसरा मातम

Published on

सीधी,

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। चुरहट थाना क्षेत्र के बनियाडोल में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय प्रेमवती तिवारी ने ऑटो बुक किया था. वे अपनी बेटी 32 वर्षीय सीता मिश्रा, भतीजे 22 वर्षीय भोले तिवारी और डेढ़ साल के नाती विनायक मिश्रा के साथ कुडिया जा रही थीं. ऑटो में बच्ची मांडवी सिंह, 22 वर्षीय आरती सिंह, 22 वर्षीय रजनीश तिवारी और 45 वर्षीय मोहित रावत भी सवार थे. जब ऑटो बनियाडोल पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी.

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. हादसे के बाद घटनास्थल और अस्पताल में चीख-पुकार मच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन रोते-बिलखते नजर आए. घटना में प्रेमवती तिवारी, सीता मिश्रा और भोले तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 माह की मांडवी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. विनायक मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विनायक को बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जा रही है. मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...