13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
HomeभोपालMP: आंधी-बारिश में पेड़ के नीचे खड़े परिवार पर गिरी बिजली, पति-पत्नी...

MP: आंधी-बारिश में पेड़ के नीचे खड़े परिवार पर गिरी बिजली, पति-पत्नी और बेटे की मौत

Published on

रीवा,

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को दिल दहला देने एक वाली घटना हुई. आंधी और बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर नैनाशक्ति गांव की है. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर हुआ. 32 वर्षीय आशीष वासुदेवा अपनी पत्नी ज्योति (26), आठ वर्षीय बेटे किशन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में काम कर रहे थे. अचानक मौसम बिगड़ा और सभी लोग पास के आम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए.

इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे आशीष, उनकी पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार के दो अन्य सदस्य झुलस गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार दोनों अब खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर उन्हें परिवार को सौंप दिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा है. स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे प्राकृतिक हादसों में मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...