8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालMP के मंत्री ने चमका दिया हॉस्पिटल का टॉयलट, कांग्रेस ने सफाई...

MP के मंत्री ने चमका दिया हॉस्पिटल का टॉयलट, कांग्रेस ने सफाई अभियान पर किया बड़ा तंज

Published on

ग्वालियर:

मध्य प्रदेश के ऊर्ज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वे कभी नाला साफ करते हैं तो कभी टॉयलेट साफ करते हैं। इस बार भी तोमर ने कुछ ऐसा ही किया है जिससे वे चर्चाओं में आ गए हैं। ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में मंत्री जी टॉयलेट साफ करते नजर आए हैं। उन्होंने मीडिया से बात भी की है।

ऊर्जा मंत्री से जब इस बारे में बात किया गया तो उन्होंने कहा कि अस्पतला एक मंदिर है। मंदिर में सफाई की जा रही है। इसमें हमारे भगवान आते हैं। भगवान वहीं वास करते हैं, जहां सफाई रहती है। सिविल हॉस्पिटल ग्वालियर के देश का आदर्श हॉस्पिटल बनाना है, यह सेवक की कोशिश है। मेरी 57 साल की उम्र हो गई है। इस सेवक से कई अच्छे काम हुए होंगे और कई गलतियां भी हुई होंगी। इस जन्म के साथ साथ अगले जन्म को ठीक करने लिए भी मुझे कुछ कर्म और करना चाहिए। इससे बढ़िया कोई तीर्थ स्थल नहीं होगा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आए दिन अपने क्रियाकलापों और कारनामों को लेकर मीडिया में चर्चा में बने रहते हैं। इससे पहले वे कई बार साफ सफाई और वार्डों में होने वाली गंदगी को लेकर नालों में भी उतर चुके हैं।वहीं दूसरी ओर ग्वालियर ऊर्जा मंत्री के सफाई अभियान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता आरती सिंह ने कहा कि विधानसभा से तो उनकी छुट्टी हो चुकी थी। वे अब पार्षदी के लिए तैयारी कर रहे हैं और इस तरह की नौटंकी कर रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this