10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालपाकिस्तान में ससुराल बनाने वाली भारतीय महिलाओं को एमपी के मंत्री विश्वास...

पाकिस्तान में ससुराल बनाने वाली भारतीय महिलाओं को एमपी के मंत्री विश्वास सारंग की दो टूक, कह दी बड़ी बात

Published on

भोपाल:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा। मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं और उन्हें तुरंत वापस लौटने का आदेश दिया है। इस फैसले से कई महिलाएं परेशान हैं, जिनका ससुराल पाकिस्तान में है। कुछ महिलाओं के पास तो वैध वीजा भी नहीं है। इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग का बयान भी सामने आया है।

एमपी के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विरोधी देश में रिश्तेदारी क्यों करनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा कि यह व्यक्तिगत बयान देने का समय नहीं है, बल्कि देश को एकजुट होकर परिस्थितियों का सामना करना चाहिए।

पाकिस्तान में खलबली
भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सेना ने पाकिस्तान में आराम से रह रहे आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया है। इससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। इस बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

मंत्री विश्वास सारंग का बयान
मध्य प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो हमारा विरोधी देश (पाकिस्तान) है वहां क्यों रिश्तेदारी करना? जो हमारे खिलाफ काम करता है आतंकवाद को पनाह देता है ऐसे देश में हम रिश्तेदारी क्यों करें?

विपक्ष का कहना
मंत्री सारंग के इस बयान पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि यह व्यक्तिगत बयान देने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी पाकिस्तान से भारत का संघर्ष चल रहा है। अभी तो हमें ये देखना है कि पूरा देश सामने खड़ी परिस्थितियों का सामना करे और एकजुट रहे। अभी ये इस तरह के व्यक्तिगत बयान देने का समय नहीं हैं।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...