8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeभोपालMP: प्यार की खातिर मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, मंदिर में...

MP: प्यार की खातिर मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, मंदिर में लिए 7 फेरे

Published on

मंदसौर,

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी से शादी रचाने के लिए सनातन धर्म अपना लिया. जानकारी के मुताबिक, गुना की रहने वाली नाजनीन बानो की मुलाकात मंदसौर के रहने वाले दीपक गोस्वामी से टिकटॉक के जरिए हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

अगल-अलग धर्म से ताल्लुक रखने की वजह से परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. प्रेमी भी किसी भी हाल में एक दूसरे से जुदा नहीं होना चाहते थे. दोनों ने अपने अपने परिजनों को समझाने की हर मुमकिन कोशिश की. मगर, किसी ने उनकी एक न सुनी.

कुछ दिन बाद दोनों घर से भाग गए. दीपक ने परिवार को बताया कि नाजनीन धर्म बदलकर सनातन धर्म अपनाने को तैयार है. इसलिए परिवार मान गया और समाज के लोगों से सलाह कर गुरुवार रात को गायत्री मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए और शादी के गठबंधन में बंध गए.

शादी से बेहद खुश हैं दोनों
शादी के बाद नाजनीन का नाम बदलकर नैंसी गोस्वामी किया गया. नैंसी और दीपक दोनों ही बालिग हैं. नैंसी और दीपक का कहना है कि वो अपनी शादी से बेहद खुश हैं और आगे भी इसी तरह एक दूसरे का ख्याल रखेंगे. नैंसी 19 साल की है और उसने 9वीं तक पढ़ाई की है. वहीं, दीपक 22 साल का है और वह कॉमर्स फर्स्ट इयर का छात्र है.

इस मौके पर चेतन्य सिंह, आश्रम से संत युवाचार्य मनमणि महेश जी महाराज और समाजसेवियों की उपस्थिति में नैंसी और दीपक की शादी गायत्री मंदिर में हुई. इस मौके पर नैंसी को आशीर्वाद देने संत पहुंचे थे. बता दें, मंदसौर में ही पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this