10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeभोपालMP: कमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का...

MP: कमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा वाले बंगले पर पुलिस पहुंच गई है. दरअसल कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप है. बीजेपी उम्मीदवार बंटी साहू ने जिसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस कमलनाथ के बंगले पर गई है.

छिंदवाड़ा के शिकारपुर में कमलनाथ का बंगला है. पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले पर ऐसे अचानक पुलिस टीम के पहुंचने से सनसनी मच गई है. दरअसल यहां से बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी ने उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था. इसकी शिकायत बंटी साहू ने पुलिस से भी की थी. इसी मामले में पुलिस मिगलानी से पूछताछ के लिए कमलनाथ के बंगले पर गई है.

बंटी साहू ने क्या आरोप लगाए?
बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पीए आरके मिगलानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बंटी साहू ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनका एक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया है और इस मामले में एक निजी टीवी चैनल का पत्रकार भी शामिल है.

छिंदवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी हैं बंटी साहू
छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कमलनाथ के बेटे और वर्तमान सांसद नकुलनाथ मैदान में हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने बंटी साहू को मैदान में उतारा है. इस बार यहां कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है. इसलिए कहा जा रहा है कि यहां बीजेपी प्रत्याशी नकुलनाथ को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोटिंग
बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव होने हैं. राज्य में पहले चरण यानी 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू होगी. वहीं अगर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पहले चरण में ही मतदान हैं.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...