13.8 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP: थक गए इंसान तो हाथी आया काम, VIDEO देखकर हो जाएंगे...

MP: थक गए इंसान तो हाथी आया काम, VIDEO देखकर हो जाएंगे हैरान

Published on

शिवपुरी,

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ट्रकों के कीचड़ में फंसने के बाद क्रेन की जगह एक हाथी ने अपनी ताकत से उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया. घटना भटौआ गांव की है जहां अमृतसर से नांदेड़ जा रहा एक जत्था रुका था. जब यह जत्था वहां से निकला तो लगातार हो रही बारिश के कारण सूखी मिट्टी कीचड़ में बदल गई लिहाजा ट्रक उस कीचड़ में फंस गया. लोगों ने धक्का देकर उसे कीचड़ से निकालने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

इसके बाद एक महावत ने हाथी से ट्रक को धक्का दिलवाया. हाथी की ताकत से ट्रक गीली मिट्टी से बाहर निकल गया. दरअसल सिख समुदाय का एक जत्था अमृतसर से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहा था. इसी दौरान यह जत्था कोलारस के भटौआ गांव में सिख समाज के सेवादार के यहां रुका हुआ था. ट्रकों को निकालने के लिए जत्थे में शामिल सिख समाज के लोग प्रयास कर रहे थे. जत्थे में शामिल हाथी ने भी सहयोग किया और मिट्टी में फंसे 3 ट्रकों को उसने अपनी ताकत से कीचड़ से बाहर निकाल दिया.

उसके महवात ने कहा कि हाथी बहुत बुद्धिमान है और उसे ऐसे कामों में मजा आता है. सिख जत्थे के साथ हाथी अमृतसर से ही साथ आया है, जो महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाले दशहरा के पर्व पर आयोजित मेले में शामिल होगा. इस जत्थे में सात घोड़े भी शामिल हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...