16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की...

MP: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की मौत, पास खेल रहे बच्चों की भी गई जान

Published on

डिंडौरी,

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक गांव में बिजली गिरने से एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना करंजिया पुलिस थाना क्षेत्र के चौरादादर गांव में शुक्रवार शाम को हुई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक करंजिया पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र पॉल ने कहा, ‘बिजली गिरने से एक महिला और उसके दो और चार साल के दो बच्चों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि महिला खेत में काम कर रही थी और उसके दो बच्चे आसपास खेल रहे थे, तभी मौसम अचानक बदल गया और बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई.

बता दें कि बीते महीने ही बिहार में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी. रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन बुरी तरह झुलस गए थे.

रोहतास जिले में तेज गर्जन और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक किशोर भी शामिल था. यह घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के गोटपा गांव की थी जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे 5 लोगों में दो की बिजली की चपेट में मौत हो गई है. मृतकों के नाम अरविंद कुमार और ओमप्रकाश थे. इस दौरान एक व्यक्ति झुलस भी गया था.

इससे पहले राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई थी. बारिश से बचने के लिए पति-पत्नी एक झाड़ी के नीचे बैठे थे और उनकी 8 से 10 बकरियां भी झाड़ी के नीचे मौजूद थीं. इसी दौरान अचानक तेज बादल गर्जन और आकाशीय बिजली गिरी और पति-पत्नी समेत बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई थी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...