14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeभोपालMP के नए CM मोहन यादव: कल महाकाल का आशीर्वाद लेकर आए...

MP के नए CM मोहन यादव: कल महाकाल का आशीर्वाद लेकर आए थे भोपाल, आज BJP दफ्तर में पीछे बैठे दिखे

Published on

भोपाल/उज्जैन,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में डॉ मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया. बीजेपी के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया. निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन दक्षिण विधायक के नाम का प्रस्ताव रखा था. पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पार्टी के सभी विधायकों ने डॉ मोहन यादव के नाम पर मुहर लगा दी.

विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए डॉ मोहन यादव अपने गृहनगर उज्जैन से रविवार को ही राजधानी भोपाल आए थे. भोपाल रवाना होने से पहले यादव ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए. वहीं, आज बीजेपी कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों के हुए फोटो सेशन में डॉ मोहन यादव पीछे की पंक्ति में बैठे नजर आए थे. संभव है कि खुद यादव को भी पार्टी के इस बड़े फैसले के बारे में पता नहीं होगा.

मोहन यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उज्जैन के माधव साइंस कॉलेज से छात्र नेता के रूप में की थी. वे माधव विज्ञान महाविद्यालय में छात्र अध्यक्ष रहे. 25 जुलाई 1965 को उज्जैन में जन्मे मोहन यादव के परिवार में पत्नी समेत 2 बेटे और एक बेटी हैं. यादव ने BSC, LLB, MA, MBA और PHD तक शिक्षित हैं. उनका व्यवसाय वकालत, व्यापार और कृषि हैं.

-1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में अध्‍यक्ष रहे.
– 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्‍जैन के नगर मंत्री और 1986 में विभाग प्रमुख रहे.
– 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्‍यप्रदेश के सहमंत्री एवं राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य और 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री और 1991-92 में परिषद के राष्‍ट्रीय मंत्री.
– 1993-95 में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ, उज्‍जैन नगर के सह खण्‍ड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खण्‍ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह.
– 1997 में BJYM की प्रदेश दे कार्य समिति के सदस्‍य.
– 1998 में पश्चिम रेलवेबोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्‍य.
– 1999 में BJYM के उज्‍जैन संभाग प्रभारी.
-2000-2003 में विक्रम विश्‍वविद्यालय उज्‍जैन की कार्यपरिषद के सदस्‍य.
-2000-2003 में भाजपा के नगर जिला महामंत्री एवं 2004 में BJP की प्रदेश दे कार्यसमिति के सदस्‍य.
– 2004 में सिंहस्‍थ मध्‍यप्रदेश की केन्‍द्रीय समिति के सदस्‍य.
-2004-2010 में उज्‍जैन विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष (राज्‍य मंत्री दर्जा).
-2008 से भारत स्‍काउट एण्‍ड गाइड के जिलाध्‍यक्ष.
– 2011-2013 में मध्‍यप्रदेश दे राज्‍य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्‍यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा). भाजपा की प्रदेश दे कार्यकारिणी के सदस्‍य.
– 2013-2016 में भाजपा के अखिल भारतीय सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ के सह-संयोजक.
-साल 2013 में चौदहवीं विधानसभा के सदस्‍य निर्वाचित.
साल 2018 में दूसरी बार विधानसभा सदस्‍य निर्वाचित.
अब 2023 में तीसरी बार भी जीतकर विधानसभा सदस्य बने

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...