12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालसंवैधानिक पद पर बैठे नरेन्द्र सिंह तोमर कर रहे हैं भाजपा का...

संवैधानिक पद पर बैठे नरेन्द्र सिंह तोमर कर रहे हैं भाजपा का चुनाव प्रचार

Published on

– कांग्रेस ने चुनाव आयोग से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की

भोपाल ।

लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में पूरे देश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। लोकसभा क्षेत्र मुरैना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री शिवमंगल सिंह तोमर को प्रत्याशी घोषित किया गया है तथा उनका चुनाव प्रचार जोरो पर चल रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में 9 अप्रेल 2024 को म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा मुरैना संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत धोगापुरा में आयोजित आमसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील करते हुये उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी को आप सभी अपने आशीर्वाद के रूप में उन्हें वोट दे। जबकि विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ रहकर कोई भी व्यक्ति राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता। श्री तोमर द्वारा संवैधानिक पद पर रहते हुये आदर्श आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने मप्र चुनाव आयोग से की शिकायत में श्री तोमर के विरूद्व आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...