16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाललोकसभा चुनाव में दिख रहा कांग्रेस का नया इम्पैक्ट, एमपी विधानसभा में...

लोकसभा चुनाव में दिख रहा कांग्रेस का नया इम्पैक्ट, एमपी विधानसभा में हार के बाद किया था बदलाव

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। इस बार के चुनाव प्रचार में कांग्रेस की बुजुर्ग पीढ़ी नदारद नजर आ रही है। प्रचार की कमान पूरी तरह नई पीढ़ी ने संभाल रखी है। राज्य में लोकसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब दो चरणों में 17 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। कांग्रेस ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। अधिकांश बुजुर्ग नेता या तो अपने चुनाव क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं या अपने करीबियों के क्षेत्र तक मुश्किल से प्रचार करने पहुंच पा रहे हैं।

कांग्रेस की बुजुर्ग पीढ़ी के नेताओं में मुख्य तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह शामिल हैं। कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं और वहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है। उसके बाद कमलनाथ एक दो संसदीय क्षेत्र में ही प्रचार करने पहुंचे। दिग्विजय सिंह राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि वह अपने चुनाव क्षेत्र से बाहर नहीं जा पा रहे हैं।

विधानसभा के बाद बड़ा बदलाव
राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान जहां जीतू पटवारी को सौंपी गई, वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बनाया गया। चुनाव प्रचार में इन दो नेताओं के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की सक्रियता नजर आ रही है। ये चारों नेता कई स्थानों का एक साथ दौरा कर रहे हैं।

प्रचार में भी नई पीढ़ी को मिल रहा है मौका
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस ने जहां लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को मौका दिया है, वहीं प्रचार में भी नई पीढ़ी को आगे लाया है। यह बात अलग है कि प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच चल रही तनातनी बीच-बीच में सामने आ जाती है। इसके बावजूद कांग्रेस की युवा पीढ़ी एकजुट दिखने की कोशिश में जुटी है। चुनावी नतीजे कुछ भी हो, मगर कांग्रेस ने नई पीढ़ी को आगे लाने का काम जरूर किया है।

कई युवा पिता के लिए संभाल रहे हैं कमान
इसके अलावा कई युवा नेता ऐसे हैं जो लोकसभा चुनाव में सक्रिय जयवर्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह के लिए राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव प्रभार कर रहे हैं। वहीं, विक्रांत भूरिया अपने पिता कांतिलाल भूरिया के लिए झाबुआ लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। यह दोनों नेता दूसरे लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए नहीं निकल रहे हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...