13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती पूजन एवं भव्य...

दादाजी धाम मंदिर में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती पूजन एवं भव्य संगीतमय सुंदरकांड संपन्न

Published on

भोपाल।
रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत द्वितीय दिवस बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती पूजन, वेद-पुराण पूजन एवं भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें पूज्य आचार्य  रोहित रिछारिया  (श्रीधाम वृंदावन) का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। यह आयोजन बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल, भोपाल की श्रीमती नीतू शुक्ला एवं मातृशक्ति बहनों तथा दादाजी धाम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती, चारों वेद, अठारह पुराण एवं शास्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। इस पूजन में मंदिर परिसर में उपस्थित समस्त श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में महाकाल मंदिर, उज्जैन के वरिष्ठ पुजारी मण गुरुजी त्रिवेदी भी संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री रोहित रिछारिया जी एवं श्री रमण गुरुजी त्रिवेदी का फूल-माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर श्रद्धापूर्वक सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...