13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालरोजबुड सेंचुरी में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

रोजबुड सेंचुरी में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Published on

भोपाल।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर रोजबुड सेंचुरी में पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रोजबुड सेंचुरी के संरक्षक ओम प्रकाश कौशल के निवास पर उनकी पत्नी श्रीमती सुधा कौशल के नेतृत्व में कॉलोनी की महिलाओं द्वारा हल्दी-कुमकुम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सहभागी बनीं और माँ सरस्वती की विधिवत आराधना की।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता की। हल्दी-कुमकुम के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट कर मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में स्मृति स्वरूप सामूहिक फोटोग्राफी भी की गई। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण, पारंपरिक उल्लास और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने बसंत पंचमी पर्व को यादगार बना दिया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...