19.7 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालजनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में 45 लाख रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता और मूलमंत्र है।

विकासात्मक कार्यों की सौगात

श्रीमती गौर ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात देते हुए दो प्रमुख हिस्सों में कार्यों का शुभारंभ किया।
विवेकानंद कॉलोनी व रजत नगर यहाँ 23 लाख रुपये की लागत से पार्क की बाउंड्री वॉल, पाथवे निर्माण और सड़क डामरीकरण के कार्य किए जाएंगे। राजीव नगर ‘ए’ सेक्टर यहाँ 22 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क, शेड निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाने के कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

Read Also: अशोका गार्डन इलाके में  उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू

सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध

राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जन-कल्याण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में विकास के कार्य अनवरत जारी रहेंगे ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। भूमिपूजन के इस भव्य कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर,  संतोष ग्वाला,  मनोज विश्वकर्मा,  बृजेश व्यास,  प्रदीप लोधी,  दलजीत सिंह,  संजय , प्रतीक पाराशर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Latest articles

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

More like this

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...