7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'अब चुनाव के बाद आऊंगा...' नामांकन से पहले अपने गांव में CM...

‘अब चुनाव के बाद आऊंगा…’ नामांकन से पहले अपने गांव में CM शिवराज ने की पूजा

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बुधनी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ ग्रह ग्राम जैत पहुंचे. इस दौरान बुधनी से बीजेपी प्रत्याशी ने कुलदेवी सहित मां नर्मदा की पूजा अर्चना की.

मध्य प्रदेश में आज नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है. प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उम्मीदवार हैं. आज मुख्यमंत्री बुधनी एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इससे पहले BJP उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ग्रह ग्राम जैत पहुंचे. जहां उन्होंने कुलदेवी सहित मां नर्मदा की पूजा अर्चना की. इस दौरान CM शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिक के चौहान भी मौजूद रहे. वहीं, बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी रहे.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज अपनी कर्म भूमि और मातृ भूमि की माटी को आज यहां प्रणाम करने आया हूं. इसी माटी के आशीर्वाद से मैं इतना काम कर पाया. जनता की सेवा कर पाया. बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर फॉर्म जमा करने आया हूं. आज नामांकन दाखिल करने के बाद में चुनाव के बाद आऊंगा. यहां की जनता ही चुनाव लड़ेंगी.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...