17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालहनुमान जी से हार गए अफसर, अब नहीं देना होगा इनकम टैक्स,...

हनुमान जी से हार गए अफसर, अब नहीं देना होगा इनकम टैक्स, जानें क्या है मामला

Published on

इंदौर

शहर के प्रसिद्ध श्री रणजीत हनुमान पर इनकम टैक्स विभाग ने करीब ढ़ाई करोड़ के चढ़ावे पर टैक्स डिमांड निकाल दी। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने इनकम टैक्स कमिश्नर के पास अपील की। इनकम टैक्स कमिश्नर ने गुरुवार को मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया। प्राचीन श्री रणजीत हनुमान मंदिर को राहत देते हुए आयकर विभाग ने 3.5 करोड़ रुपए का टैक्स माफ कर दिया है। मामला वित्तीय वर्ष 2017-18 में हुई नोटबंदी के समय का है। करीब 4 साल से इस मामले की सुनवाई चल रही थी।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला इंदौर के प्राचीन श्री रणजीत हनुमान मंदिर का है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में हुई नोटबंदी के दौरान मंदिर ने अपना चढ़ावा गिना। इसके बाद तत्काल बैंक खाते में जमा करा दिया। चढ़ावे की राशि करीब ढाई करोड़ रुपए जमा हुई थी। इसके बाद आयकर विभाग ने मंदिर मैनेजमेंट को नोटिस भेजा था। नोटिस में पूछा कि यह रकम कहां से आई? मंदिर प्रशासन की तरफ से सवाल का जवाब मिला- भक्तों के दान और चढ़ावे से मिली है। इस पर विभाग ने तर्क दिया था कि मंदिर का रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही ये चेरिटेबल ट्रस्ट है। ये आयकर विभाग की धारा 12-ए और 80-जी में भी रजिस्टर्ड नहीं है। इसके साथ ही 3.50 करोड़ रुपए की डिमांड निकाल दी। इस पर पेनाल्टी और ब्याज अलग से मांग जा रही थी।

सीए अभय शर्मा ने बताया कि हमने दलील दी कि मंदिर सरकारी जमीन पर बना है। सरकार द्वारा ही संचालन किया जाता है। ऐसे में संस्था आयकर भरने या रिटर्न दर्शाने के लिए बाध्य नहीं है। वहीं, विभाग ने तर्क दिया कि जिस वर्ष मंदिर ने यह राशि जमा की है, उस वर्ष मंदिर के पास धारा 80जी और 12ए का सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं था। सीए शर्मा के मुताबिक यह ऐतिहासिक निर्णय है, क्योंकि इंदौर के कई अनरजिस्टर्ड मंदिर, मठ, गुरुद्वारों को अब टैक्स नहीं देना होगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...