9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'ओ लड़का आंख मारे…' AAP की विधायक कैंडिडेट के ठुमके, इंटरनेट पर...

‘ओ लड़का आंख मारे…’ AAP की विधायक कैंडिडेट के ठुमके, इंटरनेट पर भिड़ पड़े लोग

Published on

दमोह,

मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार चाहत पांडेय का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में AAP प्रत्याशी ‘Simmba’ फिल्म के गाने ‘आंख मारे’ पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं.एक मिनट 6 सेकेंड के वायरल वीडियो में चाहत ने जबरदस्त डांस किया है. हालांकि, यह वीडियो कब का है? इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

AAP उम्मीदवार के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है. कोई चाहत के पक्ष में तर्क दे रहा है तो किसी ने उनके इस वीडियो की निंदा की है.

कुछ इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि राजनीति में कदम रखने से पहले चाहत पांडे छोटे पर्दे की एक्ट्रेस रही हैं, इसलिए डांस करने और वीडियो शेयर करने में क्या ही दिक्कत है? जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में यह सही नहीं है.

दरअसल, एक्ट्रेस चाहत पांडेय ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है. उन्होंने 17 साल की उम्र में टीवी शो पवित्र बंधन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वह तेनालीरामन, राधा कृष्णन, सावधान इंडिया, नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, अलादीन और क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं. वह फिलहाल टीवी शो ‘ नथ जेवर या जंजीर’ में महुआ का किरदार निभा रही हैं.

मध्य प्रदेश के दमोह की ही रहने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय ने इसी साल जून माह में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी. पार्टी ने चाहत को दमोह से ही बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया के सामने चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस से मौजूदा विधायक अजय टंडन भी इस त्रिकोणीय मुकाबले में शामिल हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this