18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालगैस एजेंसियों पर कार्रवाई में ऑयल कंपनी का खेल, उपभोक्ताओं से 'धोखा'...

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई में ऑयल कंपनी का खेल, उपभोक्ताओं से ‘धोखा’ और कागजी सस्पेंशन का खुलासा

Published on

भोपाल। राजधानी के मीनाल रेसिडेंसी स्थित फिनिक्स गैस एजेंसी के मामले में ऑयल कंपनी (एचपीसीएल) की बड़ी लापरवाही और झूठ सामने आया है। जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद कंपनी ने एजेंसी को केवल कागजों पर सस्पेंड दिखाया, जबकि हकीकत में 18 हजार उपभोक्ताओं की सुध लेने वाला कोई नहीं था। न तो इन कनेक्शनों को दूसरी एजेंसियों में सही ढंग से ट्रांसफर किया गया और न ही समय पर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

अप्रैल माह में खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद एचपीसीएल को विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई थी। 28 अप्रैल को दावा किया गया था कि फिनिक्स एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड कर उपभोक्ताओं को सहारा और बीएस जैसी अन्य एजेंसियों से अटैच कर दिया गया है। लेकिन बाद में सामने आए दस्तावेजों ने पोल खोल दी—एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड हुआ ही नहीं था, बल्कि केवल उसकी ‘सेल’ रोकी गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि महज 12 दिन बाद, कंपनी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और गुपचुप तरीके से एजेंसी को फिर से बहाल कर दिया।

जांच में खुलासा हुआ कि उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों में अटैच करने का दावा भी झूठा था। सहारा एजेंसी में एक भी कनेक्शन नहीं भेजा गया। दिखावे के लिए सारे कनेक्शन बीएस गैस एजेंसी को सौंप दिए गए, जो कथित तौर पर फिनिक्स संचालक के रिश्तेदारों की ही है। इस तरह कागजों में एजेंसी बंद रही, लेकिन पूरा नेटवर्क अंदरखाने वहीं से संचालित होता रहा। इस पूरे मामले में जिला आपूर्ति शाखा के इंस्पेक्टर और एचपीसीएल के सेल्स अधिकारियों की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...