11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालनिमोनिया से पीड़ित था डेढ़ महीने का बच्चा, इलाज के नाम पर...

निमोनिया से पीड़ित था डेढ़ महीने का बच्चा, इलाज के नाम पर 40 बार गर्म लोहे की छड़ से दागा

Published on

शहडोल,

मध्य प्रदेश के शहडोल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां निमोनिया से पीड़ित डेढ़ महीने के बच्चे का इलाज करने के लिए एक दाई (स्थानीय नर्स) ने गर्म लोहे की छड़ से 40 से अधिक बार दागा. जब बच्चे की हालत बिगड़ गई, तो उसे अस्पताल ले जाया गया और ये मामला सामने आया.

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के गर्दन, पेट और शरीर पर जलने के 40 से अधिक निशान मिले हैं. बच्चे को इलाज के लिए शहडोल के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. उधर, अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

मामला शहडोल के हरदी गांव का है. यहां निमोनिया से पीड़ित होने के बाद बच्चे का परिवार दाई से इलाज के लिए संपर्क किया. दाई ने इलाज के नाम पर बच्चे को गर्म लोहे की रॉड से 40 से अधिक बार दागा. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आरएस पांडे ने बताया कि बच्चे की दादी ने अपने घर पर दाई से इस तरह का इलाज करवाया.

उन्होंने बताया कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. डॉ आरएस पांडे ने बताया कि जांच के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. निशांत प्रभाकर ने बताया कि बच्चे को जन्म के समय भी गर्म लोहे से दागा गया था और फिर निमोनिया से पीड़ित होने पर भी गर्म लोहे की छड़ से दागा गया.

बच्चे का हालत अब ठीक बताई जा रही है. दरअसल, शहडोल के आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें लोहे की छड़ों से दागना एक आम बात है. इस साल फरवरी में निमोनिया के इलाज के लिए कथित तौर पर 50 से अधिक बार गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने के बाद एक ढाई महीने की बच्ची की मौत हो गई थी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this