9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालइंदौर मंदिर हादसे के घायलों में एक आरोपी भी शामिल, बावड़ी में...

इंदौर मंदिर हादसे के घायलों में एक आरोपी भी शामिल, बावड़ी में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती

Published on

इंदौर

इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के दिन अचानक फर्श धंसने से बावड़ी में गिरे करीब 55 लोगों में इस मामले का एक आरोपी भी शामिल है। आरोपी हादसे में घायल होने के बाद से एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जूनी इंदौर थाने के प्रभारी नीरज मेड़ा ने बताया कि पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेड़ा ने बताया कि ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने बावड़ी पर छत डालकर बेहद असुरक्षित निर्माण कराया, जिससे हुए हादसे के कारण 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

आरोपी निजी अस्पताल में करा रहा इलाज: पुलिस
उन्होंने बताया, ‘इंदौर नगर निगम ने ट्रस्ट को मंदिर परिसर का अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था। लेकिन ट्रस्ट ने यह आदेश नहीं माना।’ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले का आरोपी सबनानी हादसे के वक्त मंदिर में मौजूद था और अन्य श्रद्धालुओं के साथ बावड़ी में गिर गया था। उन्होंने बताया कि सबनानी को अन्य घायलों के साथ भंवरकुआं क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया, ‘हादसे में सबनानी की पैर की हड्डी टूट गई है। उसका ऑपरेशन होना है।’

दोनों आरोपी की बीजेपी से नजदीकी: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले के दूसरे आरोपी गलानी का एक अन्य हादसे में पहले ही पैर टूट चुका है। इस पर पट्टा चढ़वाने के बाद वो घर में है। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने दावा किया कि मंदिर हादसे के दोनों आरोपी सत्तारूढ़ भाजपा के नजदीकी हैं। उन्होंने कहा, ‘मंदिर हादसे में 36 लोगों की मौत हुई है। इसने पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि वह दोनों आरोपियों को कोई भी अनुचित रियायत दिए बगैर यथाशीघ्र गिरफ्तार करे।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...