22.7 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeभोपालगोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट दूर, बिजली व्यवधानों में आई भारी...

गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट दूर, बिजली व्यवधानों में आई भारी कमी

Published on

औद्योगिक उपभोक्ताओं ने कवर्ड कंडक्टर कार्यों के लिए बिजली कंपनी के प्रयासों को सराहा

भोपाल। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा भोपाल शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में किए गए तकनीकी सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कंपनी द्वारा शहर के सभी 11 केवी औद्योगिक फीडरों पर खुले तारों (बेयर कंडक्टर) को हटाकर इंसुलेटेड कवर्ड कंडक्टर में बदलने के बाद से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती और तकनीकी व्यवधानों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इस सुधार पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संतोष जताते हुए कंपनी के कार्यों की जमकर सराहना की है। यह बात गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बिजली कंपनी के भोपाल सिटी सर्किल के महाप्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान के साथ आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान कही।

बैठक में एसोसिएशन ने कंपनी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उच्चदाब (एचटी) उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ-साथ बेहतर उपभोक्ता सेवाएं देने की दिशा में कंपनी लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में कलेक्टर भोपाल के साथ संपन्न हुई बैठक में भी औद्योगिक उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कंपनी के इस कदम का स्वागत किया गया था। वहां भी यह रेखांकित किया गया था कि तकनीकी सुधारों और नए कवर्ड कंडक्टरों के लगने से क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग और व्यवधान लगभग समाप्त हो गए हैं, जिससे उद्योगों की उत्पादकता बढ़ी है।

विद्युत वितरण कंपनी के ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एवं नोडल अधिकारी मनोज द्विवेदी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में बिजली कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (सिटी सर्किल) प्रदीप सिंह चौहान, उपमहाप्रबंधक (एसटीएम) सुबोध सिंह एवं उपमहाप्रबंधक (एचटी मेंटेनेंस) वैभव यादव उपस्थित थे। वहीं गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष विजय गौर, उपाध्यक्ष मदनलाल, महासचिव योगेश गोयल तथा संयुक्त सचिव रक्षपाल सिंह सहित अन्य प्रमुख उद्यमियों ने किया।

Latest articles

अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट को एनजीटी की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के पालन के निर्देश

भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नई दिल्ली बेंच ने भोपाल के बहुप्रतीक्षित 16...

भोपाल को मिली बड़ी सौगात: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन अब बना ‘जंक्शन’

भोपाल। राजधानी भोपाल के परिवहन और विकास के इतिहास में एक और बड़ा अध्याय...

प्रभात साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी : रचनाकारों ने ‘चेहरे’ विषय पर पढ़ीं बेहतरीन कविताएँ

भोपाल। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'प्रभात साहित्य परिषद' द्वारा हिन्दी भवन के नरेश...

हनुमानगंज पुलिस ने 12 लाख के मोबाइल किए बरामद

भोपाल। राजधानी की थाना हनुमानगंज पुलिस ने साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद...

More like this