18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालभोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के...

भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित

Published on

भोपाल। शहर के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

बिजली कंपनी के अनुसार शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में यह कटौती होगी। प्रभावित इलाकों में भारत नगर, रंगमहल नगर, न्यू सिंधी कॉलोनी, पुष्पा नगर, भानपुर, सेमरा, दामखेड़ा, चांदबड़, बजरिया, द्वारका नगर और न्यू कबाड़खाना सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक – भारत नगर, छत्रसाल नगर, मालवीय नगर, जीवन सागर अपार्टमेंट, आंचल कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक – गोविंदपुरा मार्केट, गोविंद गार्डन कॉलोनी, रंगमहल नगर, न्यू कबाड़खाना, लियाकत मार्केट, इब्राहिमगंज, राजदेव कॉलोनी, शांति नगर, न्यू सिंधी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र। बिजली कंपनी ने बताया कि यह कार्य सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...