25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

Published on

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रमिक नेताओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असंतोष जताते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में तत्काल सुधार करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में अस्पताल में मल्टी-स्पेशियलिटी सुविधाएं प्रारंभ करने, विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की संख्या बढ़ाने तथा सीटी स्कैन व एमआरआई जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

इसके साथ ही अस्पताल में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित करने और अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किए गए डॉक्टरों व कर्मचारियों को पुनः सोनागिरी अस्पताल में पदस्थ करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि ईएसआई अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मनीष गौतम, तोरण सिंह मीणा, अशोक यादव, आरिफ खान, टीआर गहलोत, सुशील प्रजापति, ललित सेन, संतराम दुबे, लोकेंद्र शेखावत, शाहिद अली सहित गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के मजदूर शामिल हुए।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...