7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालसूत्र बस सेवा पर सवाल! 15 दिन बाद ही आग का गोला...

सूत्र बस सेवा पर सवाल! 15 दिन बाद ही आग का गोला बनी बस, आधी रात को डीजल टैंक में धमाके से कांप गए लोग

Published on

सतना:

एमपी के सतना जिले की रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के चकदही गांव में शनिवार रविवार की दरम्यानी रात हड़कंप मच गया। यहां सड़क किनारे खड़ी सूत्र सेवा की एक बस में अचानक आग लग गई। भीषण आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में बस को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सतर्कता से समय पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

डीजल टैंक में हुआ जोरदार धमाका
रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के मुताबिक घटना करीब रात 1:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले बस के टायर से धुआं उठा, फिर देखते ही देखते आग ने डीजल टैंक को चपेट में ले लिया और तेज धमाके के साथ बस में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि वहां पर मौजूद लोग आग की लपटों को देखकर अपनी जान बचाकर दूर खड़े हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के वक्त बस कंडक्टर पंचायत भवन में सो रहा था।

15 दिन पहले शुरू हुई थी बस
सतना नगर निगम द्वारा महज 15 दिन पहले ग्रामीण रूटों पर सूत्र सेवा बसों का संचालन शुरू किया गया था। आग की शिकार बनी बस क्रमांक MP 19 P 1399 सतना से चकदही रूट पर संचालित थी। शनिवार शाम यह बस चकदही पहुंची थी और सुबह सतना लौटने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में कोई सवार नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

आग लगी या लगाई गई!
फिलहाल अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग दुर्घटनावश लगी है या किसी ने जानबूझकर लगाई है। जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this