11.5 C
London
Saturday, November 15, 2025
Homeभोपालअंबेडकर की जन्मस्थली पर राहुल गांधी, लोगों की उमड़ी भीड़, बड़ी तादाद...

अंबेडकर की जन्मस्थली पर राहुल गांधी, लोगों की उमड़ी भीड़, बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल

Published on

महू

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के पास महू पहुंच गई है। राहुल थोड़ी देर पहले महू में बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर पहुंचे हैं। उनका यहां अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके लिए हजारों लोग पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर जमा हैं। इनमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हैं।

Trulli

महिलाओं की उमड़ी भीड़
राहुल देर शाम करीब 7.30 बजे अंबेडकर के जन्मस्थान पर पहुंचे। इससे पहले ही हजारों लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जमा हो गई थी। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं जो राहुल को देखने आई थीं। महू में यह कार्यक्रम संविधान दिवस के मौके पर आयोजित हुआ।

मोटरक्का से शुरू हुई यात्रा
शनिवार सुबह छह बजे खरगोन जिले के मोटरक्का से यात्रा शुरू हुई। करीब 9.30 बजे यात्रा बड़वाह पहुंची। यहां टी ब्रेक के लिए काफिला रुका। मोटरक्का से शुरू हुई यात्रा देर शाम महू पहुंच गई। आज रात को महू में ही यात्रा का पड़ाव है।

जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह
बड़वाह में टी ब्रेक के लिए जब काफिला रुका, तभी एक हादसा होते-होते बचा। वहां राहुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सड़क किनारे एक रेस्तरां की ओर बढ़ रहे थे, जब कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की में जमीन पर गिर गए। उन्हें खास चोट तो नहीं आई, लेकिन घटना को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। कांग्रेस ने इसे प्रदेश की खराब सड़कों का नतीजा बताया तो बीजेपी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता करार दिया।

शुक्रवार को की भगवान ओंकारेश्वर की पूजा
इससे पहले शुक्रवार शाम को राहुल गांधी ओंकारेश्वर में थे। उन्होंने यहां मां नर्मदा की आरती की और चुनरी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर की पूजा की। भगवा वस्त्र पहनकर आरती करते हुए राहुल की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

बुरहानपुर से हुई एमपी में एंट्री
भारत जोड़ो यात्रा की बुधवार को बुरहानपुर जिले के बोरदली गांव से मध्य प्रदेश में एंट्री हुई थी। दूसरे दिन यात्रा खंडवा में थी। वहां राहुल आदिवासी जननायक टंट्या भील के जन्मस्थान पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक जनसभा को बी संबोधित किया था। तीसरे दिन यात्रा खरगोन जिले में थी।

7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। यह 3,570 किमी लंबी, 150 दिन की पदयात्रा है। यह देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

Latest articles

संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला पूरा परिवार, पाँच मौतों से हड़कंप

श्रावस्ती।जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी...

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,पाँच की मौत

रतलाम।दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर...

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की 125वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल...

आठ माह बाद अंतरिक्ष में फंसे तीन चीनी यात्री धरती पर लौटेंगे

नई दिल्ली ।अंतरिक्ष में पिछले आठ महीनों से फंसे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री...

More like this

समरधा टोल के पास तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

भोपाल।राजधानी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत...

बजरिया इलाके में  ससुर की इलाज के दौरान मौत

भोपाल।राजधानी के बजरिया इलाके में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब दामाद...

डिप्टी कलेक्टर के घर लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी का मामला

भोपाल।राजधानी के हनुमानगंज इलाके में डिप्टी कलेक्टर के घर से लाखों रुपये की ज्वैलरी...