7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालनामांकन के आखिरी दिन सिंधिया ने दूसरी पार्टी के कैंडिडेट को दिला...

नामांकन के आखिरी दिन सिंधिया ने दूसरी पार्टी के कैंडिडेट को दिला दी BJP की सदस्यता

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। आखिरी दिन कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। इस बीच टीकमगढ़ जिले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी ज्वाइन कर ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा सीट से सपा ने भक्ति तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। भक्ति तिवारी और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं।

भक्ति तिवारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक रहे हैं। 2020 में सिंधिया के समर्थन में बीजेपी में शामिल हो गए थे। वे खरगापुर विधानसभा सीट से बीजेपी से टिकट की मांग कर रहे थे। बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो वे कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन कांग्रेस ने भी भक्ति तिवारी को उम्मीदवार नहीं बनाया। जिसके बाद सपा ने उन्हें विधानसभा का टिकट दिया था।

नामांकन के आखिरी दिन की वापसी
खरगापुर सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे और शिवराज कैबिनेट में राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। भक्ति तिवारी ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने फिर भाजपा में वापसी कर ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद भक्ति तिवारी ने कहा कि वे बीजेपी के लिए पूरी ताकत के साथ प्रचार करेंगे। भक्ति तिवारी के बीजेपी में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगा है।

कमलनाथ ने भी की थी तारीफ
बता दें कि जब भक्ति तिवारी कांग्रेस में शामिल हुए थे उस समय कमलनाथ ने उनकी तारीफ की थी। कमलनाथ ने कहा था कि भक्ति तिवारी का डीएनए कांग्रेस का है, वो किसी कारण थोड़ा भटक गए थे।मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। प्रदेश की 230 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव होना है। चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...