11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeभोपालNCB के फर्जी अफसर की सात बीवियां, डेप्युटी रेंजर को भी फांसा!...

NCB के फर्जी अफसर की सात बीवियां, डेप्युटी रेंजर को भी फांसा! कई शहरों में इसकी पत्नियां

Published on

इंदौर

इंदौर में फर्जी दस्तावेज से शुरू हुई कहानी में नया मोड़ आ गया है। गिरफ्तार आरोपी की पूरे देश में तलाश की जा रही है। वह इंदौर ही नहीं बल्कि कई राज्यों के बड़े शहरों में लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। यह शख्स खुद को NCB का अफसर बताकर न केवल लोगों पर धौंस जमाता था, बल्कि इसने झूठ बोलकर एक, दो नहीं बल्कि 7 महिलाओं से शादी तक रचा ली। तीन महिलाओं से दो बच्चे भी हो गए, तीन से तलाक हो गया है। दो ने रेप का केस कर रखा है। अब उन्हीं में से एक पत्नी ने इसकी पोल खोली है। फर्जी एनसीबी अफसर का नाम इंद्रनाथ उर्फ रोहित लकड़ा है। वह छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का रहने वाला है।

खुद को बताता था एनसीबी का अफसर
दरअसल, खुद को नारकोटिक्स अधिकारी बताने वाला बदमाश कई राज्यों में धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुका है। बदमाश बॉलिवुड फिल्म की तर्ज पर डेटिंग ऐप के माध्यम से लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लसूड़िया पुलिस से इंदौर के NCB अफसरों की शिकायत पर फर्जी नारकोटिक्स अफसर पर केस दर्ज कर लिया। केस फर्जीवाड़े का था।

फर्जी आईडी कार्ड मिला
आरोपी के पास से पुलिस ने आईडी कार्ड जब्त किया है। इसने फर्जी तरीके से बनवाया था। छत्तीसगढ़ में खुद को एनसीबी अफसर बताकर इसने डेप्युटी रेंजर से शादी की थी। उसने ही शिकायत की थी। उन्होंने दिल्ली में फरवरी 2023 में कार्ड की तस्वीर मेल कर जानकारी मांगी और इंदौर अफसर की रिपोर्ट बनाकर भेजी गई। इसके बाद इंदौर में केस दर्ज करा दिया गया।

आरोपी ने रचाई है सात शादियां
फर्जी नारकोटिक्स के एसआई ने जबलपुर, दिल्ली, कलकता, पटना और झारखंड सहित कई राज्यों में शादी रचा ली थी। उस पर दिल्ली और छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने रेप का केस भी दर्ज कराया है। सभी महिलाओं को यह चकमा देता था। लसूड़िया थाने के एसआई ने संजय विश्नोई कहा कि इसकी जांच चल रही है। जांच के दौरान कई चीजें सामने आई हैं।

सिंगल युवतियों को करता था टारगेट
फर्जी एनसीबी अफसर का नाम इंद्रनाथ उर्फ रोहित लकड़ा है। वह छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर सिंगल युवतियों की तलाश करता था। फिर से उनसे शादी करता था। छत्तीसगढ़ में पदस्थ डेप्युटी रेंजर से भी इसने ऐसे ही शादी कर ली थी। डेप्युटी रेंजर की शिकायत पर ही अफसर की पोल पट्टी खुली है।

केस के नाम पर निकल जाता था बाहर
पत्नियों से शादी के बाद आरोपी इंद्रनाथ कुछ दिन तक उनके साथ रहता था। इसके बाद केस की बात कहकर वह निकल जाता था। कुछ पत्नियों से बाहर रहने के दौरान यह पैसे भी ऐंठता था। उसने डेप्युटी रेंजर पत्नी से भी लाखों रुपए की ठगी की है। आरोपी ने डेप्युटी रेंजर से दोस्ती रोहित लाकड़ा बनकर की थी।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

पीथमपुर में गहराया औद्योगिक संकट: बंद होने की कगार पर 5,600 फैक्ट्रियां, 20 हजार कामगारों की छुट्टी

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की तपिश अब मध्य प्रदेश के 'औद्योगिक इंजन' कहे जाने वाले...

अवैध कब्जों से छोटा तालाब का अस्तित्व खतरे में, एनजीटी ने कलेक्टर और निगम कमिश्नर से मांगा जवाब

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'छोटा तालाब' के सिमटते आकार और बढ़ते...