15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालशिवराज सिंह के बेटे ने MP में शुरू किया नया डेयरी ब्रांड...

शिवराज सिंह के बेटे ने MP में शुरू किया नया डेयरी ब्रांड ‘Samooh’, आगे ये हैं प्लान

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने अपनी डेयरी फर्म के तहत एक नया डेयरी ब्रांड ‘समूह (Samooh)’ लॉन्च किया है. लॉन्चिंग के दौरान कंपनी सुंदर फूड्स एंड डेयरी (SUFODA) की तरफ से बताया गया कि उनका लक्ष्य पूरे राज्य में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना है. इसे ध्यान में रखते हुए ही इस ब्रांड को दुग्ध दिवस के दिन लॉन्च किया गया.

सुंदर डेयरी के संस्थापक और प्रमोटर कार्तिकेय सिंह चौहान ने बताया कि समूह एक उच्च गुणवत्ता वाला डेयरी उत्पाद है, जो लोगों को प्रेरित करेगा. कार्तिकेय ने बताया कि कंपनी ने दूध खरीदने के लिए कई महिला-केंद्रित ग्राम संग्रह केंद्र बनाए हैं, जिन्हें महिला किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के माध्यम से सुगम बनाया जा रहा है. उत्पादों की डिलीवरी पूरी तरह से महिलाएं ही करती हैं.

दूध के अलावा ये आइटम्स भी बनाती है कंपनी
इस ब्रांड में समूह गोल्ड मिल्क, समूह स्टैंडर्ड मिल्क, समूह टोन्ड मिल्क और समूह टी स्पेशल मिल्क जैसे ताजा दूध के पैक शामिल हैं. इसके साथ ही दही, छाछ और लस्सी जैसे अन्य उत्पाद भी इसमें शामिल हैं. इसके अलावा, यह घी, श्रीखंड, मिठाई और पनीर जैसे प्रोडक्ट भी बनाता है.

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
कंपनी के सह-संस्थापक कुणाल सिंह चौहान ने बताया,’हम मध्य प्रदेश में अपने उत्पाद रेंज और वितरक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं. जल्द ही, पूरे राज्य में उपभोक्ता ‘समूह’ से सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले दूध उत्पादों का आनंद ले सकेंगे और महिला सशक्तिकरण के मिशन को आगे बढ़ा सकेंगे’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...