11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालवोटिंग में शिवराज के बुधनी ने कमलनाथ के छिंदवाड़ा को पछाड़ा, सिंधिया...

वोटिंग में शिवराज के बुधनी ने कमलनाथ के छिंदवाड़ा को पछाड़ा, सिंधिया का ग्‍वालि‍यर भी रहा सुस्‍त

Published on

भोपाल

मध्‍य प्रदेश में मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में कुल 60.52 प्रतिशत वोटिंग हुई। बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा में सबसे ज्‍यादा मतदान हुआ। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्‍वालियर में कम वोटिंग हुई है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्षेत्र बुधनी ने वोटिंग में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को पछाड़ दिया है।

शिवराज के बुधनी ने वोटिंग में कमलनाथ के गढ़ को पछाड़ा
मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र बुधनी में 66.99 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में 61.08 प्रत‍िशत वोटिंग हुई है। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के ग्‍वालियर में भी मतदान में सुस्‍ती देखी गई। ग्‍वालियर में दोपहर तीन बजे तक कम मतदान हुआ। ग्‍वालियर पूर्व में 43.82 प्रतिशत, ग्‍वालियर दक्षिण में 47.24 प्रतिशत, ग्‍वालियर में 50.35 फीसदी और ग्‍वालियर ग्रामीण में 57.03 प्रत‍िशत वोटिंग हुई है।

वहीं, मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जानकारी दी। मध्‍य प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 60.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। बालाघाट जिले की लांची विधानसभा में सबसे ज्‍यादा मतदान हुआ यहां 74.04 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे नंबर पर रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा में 73.58 फीसदी मतदान हुआ। रतलाम ग्रामीण में 73.13 वोटिंग हुई है।

भोपाल, अलीराजपुर और इंदौर में सबसे कम वोटिंग
राजधानी भोपाल में दोपहर तीन बजे तक सबसे कम वोटिंग हुई है। भोपाल की मध्‍य विधानसभा सीट पर 37.04 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट पर 40.18 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर-1 विधानसभा में 52.63 वोटिंग हुई तो वहीं, इंदौर -1 विधानसभा में 51.49 मतदान हुआ।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this