11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
HomeभोपालNHM की स्क्रीनिंग में चौंकाने वाले आंकड़े, इन दो बीमारियों से बढ़...

NHM की स्क्रीनिंग में चौंकाने वाले आंकड़े, इन दो बीमारियों से बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश में बीमार लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। प्रदेश में में हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) के करीब 18 लाख और डायबिटीज के 10.67 लाख मरीज मिले हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की स्क्रीनिंग में यह आंकड़े सामने आए हैं। जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ के एक शोध के अनुसार, मधुमेह से पुरुषों में स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर का जोखिम 44 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं में यह 31 है।

पंडित खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के एक अन्य शोध के अनुसार, भोपाल में व्यवसाय और नौकरी करने वाली 13 प्रतिशत आबादी मधुमेह यानि शुगर से पीड़ित है। स्वस्थ वृत्त विभाग की डॉ. सालेहा जैनब द्वारा किये गए शोध में 7 पेशों से जुड़े करीब 700 पेशेवरों की जीवनशैली और उनकी बीमारियों का 8 माह तक अध्ययन करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। शोध में सबसे ज्यादा रोगी व्यवसाय और प्रशासन पेशे में मिले हैं। इन कुल लोगों में से 52 प्रतिशत शारीरिक निष्क्रिय जीवन शैली जी रहे हैं।

मधुमेह से किडनी की समस्या
मधुमेह की बीमारी महिलाओं और पुरुषों में बराबरी से बढ़ रही है। शुरुआती उम्र में महिलाओं में कम और पुरुषों में मधुमेह की समस्या ज्यादा होती है, लेकिन अब दोनों में ही यह बीमारी बढ़ रही है। मधुमेह की वजह से सिर से लेकर पैर तक असर होता है। दिमाग की नसों, किडनी और हार्ट पर इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है। मधुमेह की वजह से किडनी और पैर से जुड़े रोग पुरुषों में 7 से 10 प्रतिशत अधिक हो रहे हैं। वहीं, महिलाओं में एस्ट्रोजन व अन्य हार्मोन के कारण यह अंतर आता है। महिलाओं में मेनोपॉज से पहले यानी लगभग 45 वर्ष के आस पास ही यह अंतर रहता है, इसलिए महिलाओं में कम आयु में हार्ट अटैक आने के कम मामले आते हैं। मधुमेह को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। यह बीमारी अनुवांशिक भी है।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...