7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल'मुझे फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं', शिवराज सिंह चौहान के...

‘मुझे फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं’, शिवराज सिंह चौहान के बयान से राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

Published on

डिंडौरी

सीएम शिवराज सिंह चौहान आदिवासी बहुल क्षेत्र डिंडौरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बड़ा सवाल पूछ लिया। उन्होंने जनता से पूछा कि मामा को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं, फिर से भाजपा की सरकार बननी चाहिए कि नहीं, नरेंद्र मोदी की सरकार बननी चाहिए की नहीं ? उनके इन सवालों पर जनता ने भी जोरदार समर्थन दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चरण पादूका कार्यक्रम में शामिल होने डिंडौरी पहुंचे थे। यह आदिवासी बहुल क्षेत्र माना जाता है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि तेंदू पत्ता तोड़ने वाले कोई भी हमारे भाई हो, हमारी बहन हो, उनको नंगे पांव तेंदू पत्ता तोड़ने जाना ना पड़े। इसके लिए हम भाई के पांव में जूता पहनाएंगे और बहन के पांव में चप्पल पहनाने का काम करेंगे ताकि भाई बहन के पांव में कांटा न चुभे। उन्होंने आगे कहा कि आपकी जिंदगी बदलने की इन योजनाओं के माध्यम से हमने कोशिश की है। जैसे मैंने आपको बताया ₹200 छाते के लिए भी डालेंगे, पीने के पानी की कुप्पी भी मिलेगी, बहन को साड़ी भी भेंट की जाएगी। एक बात मेरे मन में आई कि साल में एक बार पैसे देने से काम नहीं चलेगा। बताओ साल में एक बार पैसा देने से काम चलता है क्या..?

इसलिए हमने तय किया है कि एक बार नहीं हर महीना अपनी बहनों के खाते में मैं ₹1 हजार डालूंगा। जैसे-जैसे पैसे की व्यवस्था होती जाएगी हजार से बढ़ाकर 1250 रुपया करूंगा। ये साढ़े 1200 रुपया अंतिम नहीं है। फिर पैसे का जुगाड कर रहा हूं, जैसे ही पैसे की व्यवस्था होगी साढ़े 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दूंगा। फिर 1500 से बढ़ाकर 1750 रुपए करूंगा।

फिर 1750 रु से बढ़ाकर 2 हजार, 2 हजार से साढ़े 2200, 2250 से 2500, फिर 2500 से 2750 और फिर बाद मे 3 हजार कर दूंगा। बेटा-बेटियों की पढ़ाई के लिए, वह भी जरूरी चीज है कि अपने बच्चों की पढ़ाई ठीक ढंग से हो जाए। उसके लिए आश्रम शाला, कन्या शिक्षा परिषद, छात्रावास सब बना रहे हैं।

उन्होंने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं बड़ा भाग्यशाली भाई हूं। मेरी प्रदेश में एक करोड़ 32 लाख लाडली बहनें हैं। उन बहनों को मैं एक हजार रुपए देता हूं तो 15 हजार करोड़ रुपए लगते हैं। जैसे-जैसे पैसे का जुगाड़ होता जाएगा आपकी राशि बढ़ती जाएगी। इस राशि को बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक ले जाऊंगा।’

जनता को संबोधित करने हुए वे इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आज सभी संकल्प लें कि जो आपके हित में काम करेगा, आप उसी के साथ हैं। इसलिए आप बताओ मैं अच्छा काम कर रहा हूं कि नहीं। फिर से मुख्यमंत्री बनूं कि नहीं? भाजपा सरकार बनें कि नहीं ? वहां बैठी जनता ने उनकी हर बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आप सभी संकल्प लीजिए और भारत माता की जय बोलिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...